फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   delhi police constable shot

लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी गोली

Mon, 07 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
delhi police constable shot
लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी गोली
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। पिलाना-बंथला मार्ग पर दिल्ली पुलिस के सिपाही से बदमाशोें ने लूटपाट की और विरोध करने पर गोली मार दी। सिपाही को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
मेरठ के गांव डालूहेड़ा निवासी मनीष कुमार (35) पुत्र कृष्णपाल दिल्ली पुलिस में सिपाही है। वह प्रधानमंत्री आवास पर ड्यूटी में तैनात रहा है। कुछ दिन पहले उसे यातायात विभाग में भेजा गया था, जहां रविवार को उसका प्रशिक्षण समाप्त हुआ था। सोमवार को वह दिल्ली से ड्यूटी कर बाइक पर सवार होकर पिलाना-बंथला मार्ग से होते हुए अपने घर लौट रहा था। शाम करीब चार बजे सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गेट के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और पर्स लूट लिया। सिपाही ने विरोध किया तो उसके पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। लहूलुहान मनीष ने कुछ लोगों की मदद से अपने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। बालैनी और सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। वहीं घायल मनीष को परिजन मेरठ के केएमसी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी में फंस गई है गोली
केएमसी के चेयरमैन एवं सर्जन डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि मनीष कुमार के पेट में बाईं तरफ गोली लगी थी। गोली मांसपेशियों को क्षतिग्रस्त करते हुए रीढ़ की हड्डी में जाकर फंस गई है। फिलहाल रीढ़ की हड्डी के आसपास की मांसपेशियों की सर्जरी कर दी है। अभी गोली नहीं निकली है। अगले 24 घंटे तक स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed