फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delegates will file nominations for 22 director posts today

Baghpat News: 22 डायरेक्टर पद के लिए डेलीगेट आज करेंगे नामांकन

Thu, 10 Oct 2024 04:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 10 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Delegates will file nominations for 22 director posts today
बागपत। बागपत व मलकपुर गन्ना समिति चुनाव में 22 डायरेक्टर पद के लिए बृहस्पतिवार को डेलीगेट नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 14 अक्तूबर को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नामांकन पत्र जमा करने के लिए तैयारी प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली। वहीं दोनों जगह पहुंची तीन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन

जिले में दो गन्ना समिति बागपत व मलकपुर और दो मिल समिति बागपत व रमाला है। इनमें डेलीगेट पद का चुनाव हो चुका है। अब डायरेक्टर पद के चुनाव को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। बागपत में नामांकन पत्र गन्ना समिति कार्यालय और मलकपुर के लिए बड़ौत के गायत्री देवी काॅलेज में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। बुधवार को तीन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

डायरेक्टर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। 10 को नामांकन पत्र दाखिल, 11 को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन, 16 को सुबह दस बजे शाम चार बजे तक मतदान व उसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। नामांकन जमा करने को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं बागपत व मलकपुर में 11 डायरेक्टर चुने जाएंगे और इसके लिए 348 डेलीगेट मतदान करेंगे, जिसमें बागपत गन्ना समिति में 204 व मलकपुर गन्ना समिति में 144 डेलीगेट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

इन समितियों पर होगा डायरेक्टर पद का चुनाव
गन्ना समिति मलकपुर में छपरौली, जिवाना गुलियान, धनौरा सिल्वरनगर, बरवाला, बावली, बिजरौल, रठौडा, रंछाड़, लुहारी, वाजिदपुर, शबगा, बागपत गन्ना समिति में खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, डौला, ढिकौली, बली, बागपत, मवीखुर्द, सरूरपुर, सिंघावली अहीर, सुन्हैड़ा, हिसावदा में डायरेक्टर पद के लिए नामांकन होगा।
--

बागपत मिल समिति में दो व रमाला में छह आपत्ति दर्ज
डेलीगेट का चुनाव होने के बाद बागपत व रमाला मिल समिति में बुधवार को सूची चस्पा कर आपत्ति मांगी गई थी। इनमें बागपत में दो व रमाला में छह डेलीगेट ने पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने गलत नाम को सही कराने के लिए आपत्ति दी। मिल समिति पर आई आपत्तियों का बृहस्पतिवार को निस्तारण कर अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। मिल समिति चुनाव के लिए 11 को नामांकन पत्र दाखिल, 12 को नामांकन पत्रों की जांच, 15 को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन, 17 सुबह दस बजे शाम चार बजे तक मतदान व उसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

---

वर्जन
- डायरेक्टर पद के लिए चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। 10 अक्तूबर को नामांकन पत्र जमा होंगे। समिति पर जो आपत्ति आई थी उनका भी निस्तारण कर दिया गया। - इंदू, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed