फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   death of old man due to fever

बुखार से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, 12 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित

Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
death of old man due to fever
चांदीनगर (बागपत)। मंसूरपुर गांव में बुखार से बुधवार शाम एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव में 12 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में तालाब की सफाई कराने व कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंसूरपुर निवासी मानसिंह उर्फ मान्ने (80) करीब 15 दिन से बुखार से पीड़ित था। उसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। उसकी बीती शाम मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के उत्तम कुमार, जयप्रकाश, कपिल, संजय, आकाश का कहना है कि गांव में गंदगी व तालाब की सफाई न होने से बीमारी फैल रही हैं। ग्रामीण अनिल, आदित्य, बबली, बाला, श्रीपाल समेत लगभग 12 लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में अस्पताल न होने से निजी चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में तालाब की सफाई कराने व कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कैंप में 12 मरीजों के नमूने लिये
चांदीनगर। गोना गांव में बुखार से एक व्यक्ति की मौत के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की। टीम ने 34 मरीजों की जांचकर दवा वितरित की। वहीं, 12 मरीजों में मलेरिया, डेंगू और टायफाइड की जांच के लिए नमूने लिये। गोना गांव में बुधवार को बुखार से जगदीश की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed