फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of District Minister of Hindu Jagran Manch

हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री की मौत

Tue, 25 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death of District Minister of Hindu Jagran Manch
बड़ौत (बागपत)। हिंन्दू जागरण मंच के जिला मंत्री श्योबीर सिंह का रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, उनकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पति के एक भट्ठा मालिक पर 32 लाख रुपये थे, वह नहीं दे हा था। इसी के सदमे में पति की मौत हुई है।
विज्ञापन

किदवाई नगर निवासी श्योबीर सिंह (47) पुत्र आनंद प्रकाश छपरौली चुंगी पर दूध का व्यापार करते थे। वह हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री भी थे। रविवार की रात उनकी अचानक मौत हो गई। परिजन चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्योबीर की मौत की सूचना से लोगों मेें शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को सभी ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

उधर, सोमवार की शाम पत्नी अंकुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पति ने एक भट्ठा मालिक को 32 लाख रुपये दिए थे। कई बार मांगे जाने पर वह पैसा नहीं लौटा रहा था। इसे लेकर पति मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और इसी के सदमे में उनकी मौत हुई है। उन्होंने भट्ठा मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed