{"_id":"641f48b419c7f80219052fe4","slug":"death-of-contract-worker-due-to-electrocution-commotion-of-relatives-baghpat-news-c-14-1-168044-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत, परिजनों का हंगामा
Sun, 26 Mar 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
छपरौली सीएचसी में विद्युत कर्मचारी की मौत के बाद विलाप करते परिजन
छपरौली। बाछौड़ गांव में हाइटेंशन लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए शट डाउन लेकर खंभे पर चढ़े संविदा बिजली कर्मी राजेंद्र सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव को सीएचसी में लेकर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। उधर पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर अधिशासी अभियंता सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है
कस्बे की पट्टी धंधान निवासी राजेंद्र सिंह की संविदा लाइनमैन शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बाछौड़ गांव में हाइटेंशन लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए पहुंचा। मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र सिंह ने बिजलीघर से शट डाउन लिया और खंभे पर चढ़ गए।
खंभे पर चढ़ते ही उसके पिता को करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान विशाल कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। उनको सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
संविदा लाइनमैन की मौत होते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मृतक के बेटे दीपक ने थाने में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, एसएसओ सत्येंद्र कुमार, जेई राघवेंद्र प्रताप, संविदा ठेकेदार शरद शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।