फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of a prisoner serving life sentence in district jail

जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death of a prisoner serving life sentence in district jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/खेकड़ा। जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले का रहने वाले इकबाल (70) को पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में 28 अगस्त 2012 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसे बागपत जिला जेल शुरू होने पर 22 मई 2016 को मेरठ से यहां शिफ्ट कर दिया गया था। बागपत न्यायालय में उसे 4 अक्टूबर 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उसे दमे की बीमारी हो गई थी। उसका जेल अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उसे जिला अस्पताल लेकर आने लगे, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इकबाल के बेटे मोहम्मद महराज ने बताया कि कोरोना के कारण वह अपने पिता से पिछले डेढ़ साल से मिल भी नहीं सके। अब उनको मिलने जाना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इकबाल की दमे की बीमारी के कारण तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed