{"_id":"5e18c2038ebc3e87be2cfdb0","slug":"death-cold-baraut-news-mrt463161217","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बिहार निवासी व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बिहार निवासी व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन परिसर में ठंड से व्यक्ति की मौत
बड़ौत। रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी व सिविल पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, जिससे शव घंटों पड़ा रहा। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सिविल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। व्यक्ति की पहचान बिहार निवासी भोला के रूप में हुई है।
रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। रेलवे अधिक्षक ने सिविल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला जीआरपी के सीमा क्षेत्र का हवाला देकर लौट गई। एक घंटे तक जीआरपी और सिविल पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। व्यक्ति की जेब से मिले फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त बिहार प्रदेश के गजियार गांव जनपद शिवहर निवासी भोला के रूप में की। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों ने बताया कि वह एक माह पूर्व मजदूरी के लिए गया था। उसके बाद उसका पता नहीं चला है। जहां शव पड़ा था वहां रात में अलाव भी जलाया गया था। आसपास के लोगों का कहना है कि भोला रातभर वहीं पर बैठा था। इस संबंध में जब तहसीलदार प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने ठंड से मौत होने से इंकार किया है।