फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deadly attack on teenager by fellow students

किशोर छात्र को साथी छात्रो ने जानलेवा हमला कर किया घायल

Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on teenager by fellow students
खेकड़ा। स्कूल से घर लौटते समय नगर निवासी एक किशोर छात्र पर दो साथी छात्रों ने हमला कर दिया। जिसमें वह सिर में टिफिन लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी एक व्यक्ति का पुत्र नगर के ही एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। स्कूल में शनिवार को एक छात्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी विवाद में छात्र ने अपने साथी छात्र के साथ मिलकर स्कूल से लौटते समय उस पर टिफिन से हमला कर दिया। टिफिन सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि आरोपी दोनों छात्रों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed