फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deadly attack on mother-in-law and daughter-in-law by entering the house

Baghpat News: मकान में घुसकर सास और बहू पर जानलेवा हमला

Thu, 08 Dec 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on mother-in-law and daughter-in-law by entering the house
बड़ौत। बिजरौल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन-चार लोगों ने एक मकान में घुसकर सास और बहू के साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। बृहस्पतिवार को पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता गुलफशा पत्नी इरफान ने बताया कि बुधवार रात वह और उसकी सास इमराना घर पर थे। परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। पुरानी रंजिश को लेकर तीन-चार लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और हमला बोले दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने दोनों के अपहरण की कोशिश की भी की, लेकिन शोर मचाए जाने पर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। लोगों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बृहस्पतिवार को सास व बहू कोतवाली पहुंची और तहरीर देते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, आपसी कहासुनी का मामला है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed