फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of youth found on railway track, suspected of murder

Baghpat News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई

Tue, 06 Dec 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track, suspected of murder
सैडभर के युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास सैड़भर गांव के युवक का शव सोमवार रात पड़ा मिला। परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले आए। घर आने के बाद परिजनों ने मृतक की गर्दन पर गहरे घाव देखकर हत्या की आशंका जताई। जिस पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सैड़भर गांव निवासी मेहरदीन ने बताया कि उसका बेटा सरफराज उर्फ छोटू (35) पिछले तीन महीने से खेकड़ा की लाइनपार बस्ती में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। सोमवार रात उन्हें सरफराज उर्फ छोटू की ट्रेन से कटने से मौत होने की जानकारी मिली। जिस पर वे खेकड़ा पहुंचे और शव को लेकर घर आ गए। जहां उन्होंने शव देखा तो उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले। उन्होंने नुकीले हथियार से वार कर हत्या करने की आशंका जताई और ससुराल वालों पर ही हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप भी लगाया। उधर, जीआरपी बड़ौत घटना की छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले में जीआरपी थाना प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला था। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ससुराल में शव मिलने का आरोप
मृतक के पिता मेहरदीन ने बताया कि उसके बेटे सरफराज उर्फ छोटू का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बजाय ससुराल वालों के घर में मिला। उन्होंने शव के घर पहुंचने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed