फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of youth found hanging

युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging
बागपत। निवाड़ा गांव की इंदिरा कॉलोनी में भी एक युवक का शव कमरेे में पाइप पर रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के जैतपुर निवासी विकास (25) की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे है। विकास अपनी पत्नी व बच्चों के साथ निवाड़ा की इंदिरा कालोनी में किराए के मकान में रहता था। उसका शव शुक्रवार सुबह कमरेे में पाइप पर रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। भाई अनुज का आरोप है कि विकास की हत्या की गई है। उधर, विकास की पत्नी सपना का कहना है कि पति नशे का आदी थी और उसको प्रताड़ित करता था। उसका बृहस्पतिवार को पति से विवाद हो गया था और वह अपने घर चली गई थी। पुलिस ने घटनास्थल स्थल पर पहुंचकर जांच की और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का स्थिति का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed