{"_id":"5f57d1ee8ebc3e54ab323806","slug":"dead-body-found-in-a-closed-house-baghpat-news-mrt500261879","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य का है मकान, मृतक की शनाख्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बंद पड़े जिला पंचायत सदस्य के मकान में मंगलवार को वृद्ध का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुराना कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे स्थित जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली का निर्माणाधीन मकान कई माह से बंद पड़ा है। सोमवार को एक 65 वर्ष वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली थी। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि वृद्ध भीख मांगकर गुजारा करता था और शाम के समय बंद पड़े निर्माणाधीन मकान में सो जाता था। शव देखने से ऐसे लग रहा है कि वृद्ध प्रथम तल से जमीन पर गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया और मौत हो गई। काफी दिनों से पड़े में शव से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के साथ मारपीट, घायल
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा के विक्रम ने बताया कि उसका भाई आशु से मंगलवार की शाम तीन युवकों ने मारपीट की। कस्बे के नागरिकों के आने पर तीनों युवक फरार हो गए। आशु को घायल अवस्था में कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के अहेड़ा गांव निवासी सागर ने बताया कि पड़ोस में गाली-गलौज कर रहे पिता-पुत्र को उसने मना किया था। आरोपियों ने उस पर लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर दी है।