दिल्ली क्रिकेट के हालात खराब, बीसीसीआई करे हस्तक्षेप : चेतन चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लिए लंबे समय तक रणजी ट्रॉफी खेले चेतन चौहान दो दिन पहले दिल्ली जिला क्रिकेट संघ की मीटिंग में लात घूंसे चलने से बहुत व्यथित नजर आए।
बागपत में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शिरकत के दौरान उन्होंने कहा कि डीडीसीए में हालात ऐसे बन गए हैं कि अब बीसीसीआई को हस्तक्षेप करना ही चाहिए, तभी स्थिति में सुधार होगा।
बीसीसीआई छह से आठ सदस्यीय कमेटी का गठन करे और प्रकरण की जांच कराए। जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर करे। उन्होंने कहा कि रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद और अधिक मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। खेल और खिलाड़ियों के लिए इन हालातों को आदर्श नहीं कहा जा सकता।
कोच की बात सुने अंडर-19 टीम
विश्वकप खेलने जा रही देश की अंडर-19 क्रिकेट टीम को गुरुमंत्र देते हुए चेतन चौहान ने कहा कि पूरी टीम को सामान्य रहना चाहिए।
मेरठ के प्रियम गर्ग अपनी टीम को शांत रखें, किसी तरह की हड़बड़ी न दिखाएं, अपना नैसर्गिक खेल दिखाएं। कोच की पूरी बात सुनें और पालन करें। यह बड़ा अवसर है। आशा है कि देश की टीम खुद को एक बार फिर खुद को साबित कर दिखाएगी। आईपीएल आ जाने से भी खिलाड़ियों के पास मौके बढ़ गए हैं।