{"_id":"6362a888c05fac0deb351874","slug":"dawood-murder-accused-taken-on-remand-kahkra-news-mrt6119206109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद हत्याकांड : रिमांड पर आरोपी, पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया फरसा, दर्दनाक था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाऊद हत्याकांड : रिमांड पर आरोपी, पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया फरसा, दर्दनाक था मामला
Thu, 03 Nov 2022 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 06:16 PM IST
सार
Baghpat News : दाऊद हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फरसा बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Baghpat News : बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम विनयपुर के दाऊद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने जिला जेल से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद किया।
विज्ञापन
दो सितंबर को थाना चांदीनगर क्षेत्र के ग्राम भागौट के रहने वाले कुछ युवकों ने ग्राम विनयपुर में पहुंचकर दाऊद सहित चार लोगों पर हमला किया था। हमले में गंभीर घायल हुए दाऊद की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने तभी घटना का खुलासा कर दिया। था। एक आरोपी उपेंद्र न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को उपेंद्र को जिला जेल से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त एक फरसा बरामद किया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि फरसे की बरामदगी के बाद उपेंद्र को वापस जिला जेल पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान