फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters struggle

हौसले से मुसीबतों के पहाड़ काटती हैं बेटियां

Fri, 02 Sep 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 02 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Daughters struggle
िसलाई करती दिव्यांग युवती शमां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जमाना भले ही उन्हें कमजोर मानें, लेकिन अपने हौसले से जिले की बेटियां पहाड़ जैसी मुसीबतों को पीछे छोड़ रही है। छपरौली की निशा चाय की दुकान चलाकर परिवार का पेट पालती है। सैदपुर कलां की शमां ने हादसे में पैर खोया, लेकिन हिम्मत से पढ़ाई जारी रखे हैं।
विज्ञापन


मीतली गांव की आंचल के पिता बीमार है, ऐसे में बेटी ने परिवार का पेट पालने वाली फलों की ठेली खुद संभाली। पिता के साथ मिलकर वह फल बेचती है। बेटियां का हौसला दूसरों के लिए प्रेरणा है। उन लोगों के लिए भी जो कोख में ही बेटे और बेटी की पहचान कराने के जुगाड़ में रहते हैं। यहीं नहीं, बेटे की चाहत में कोख में ही कत्ल तक करा देते है। ऐको इन बेटियों से जरूर सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन


बहादुर बेटी है खेकड़ा की शमां
सैदपुर कलां गांव का लाला के सात बच्चे हैं, लेकिन इनका घर बेटी शमां की हिम्मत और हौसले से रोशन है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी शमां का करीब छह साल पहले बड़ा गांव में एक सड़क हादसे में पैर कट गया था। पहाड़ से गम के बावजूद शमां ने हिम्मत नहीं हारी। उसने पढ़ाई जारी रखी। आर्थिक दिक्कतें सामने आई तो महिलाओं के कपड़े सिलने शुरू किए। इससे पढ़ाई का खर्च  और परिवार की भी मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा की हिम्मत को सलाम करिए
छपरौली थाने की बगल में चाय की दुकान चलाने वाली निशा की हिम्मत को दाद दें। साढ़े सात साल पहले पिता का निधन हुआ। तब इस बेटी ने परिवार का पेट पालने वाली चाय की दुकान संभाली और वह आज भी रोज सुबह साढे़ पांच बजे यहां पहुंच जाती है।

दुकान चलाने के साथ-साथ वह डबल एमए तक पढ़ाई कर चुकी है। पिता की जगह अब डाकघर में मां को नौकरी मिल गई है, लेकिन निशा कहती है कि जिम्मेदारियां बहुत हैं। जिन्हें अभी भी पूरा करना है।

खुद परिवार का बन गई आंचल
बागपत। मीतली के फल विक्रेता विनोद के एक हाथ और पैर ने एकाएक काम करना बंद कर दिया। परिवार में चार बेटी हैं। ऐसे में उसकी बेटी आंचल ने पिता की मदद का जिम्मा संभाला। पहले स्कूल और इसके बाद फल की ठेली पर पिता की मदद।  विनोद कहता है कि भगवान ऐसी बेटी सबको दें। वह शारीरिक रूप से मजबूर हैं, लेकिन उसकी बेटी ने बेटे से भी बढ़कर मदद की है। 


तीनों लड़कियां दूसरों के लिए मिशाल हैं। इन्हें पुरस्कार के लिए संस्तुति की गई है। मुसीबतों के बाद भी इन लड़कियों ने हिम्मत नहीं हारी, खास बात यह है कि पढ़ाई भी जारी रखी। ऐसी बेटियां प्रेरणा स्त्रोत होती है।
- रेहाना सुल्ताना, समन्वयक, बेटी बचाओ अभियान।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed