फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters are not weak, trust yourself: Ishita Rathi

कमजोर नहीं हैं बेटियां, खुद पर करें भरोसा : इशिता राठी

Fri, 10 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Daughters are not weak, trust yourself: Ishita Rathi
बागपत :::::::::: यूपीएससी में 8वीं रैंक प्राप्त इशिता राठी को सम्मानित करते रामकुमार चेयरमैन और अन्य। - फोटो : BARAUT
यूपीएससी में आठवीं रैंक प्राप्त करने वाली इशिता राठी का किया गया जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। यूपीएससी में आठवीं रैंक प्राप्त करने वाली इशिका राठी का कहना है कि आज का जमाना बेटियाें का हैं। बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। बेटियां कमजोर नहीं हैं, जरूरत हैं तो बेटियां का हौसलाअफजाई करने की। इसलिए अभिभावक बेटियां पर भरोसा रखें और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मौका दें। बेटियां भी खुद पर भरोसा रखें।
इशिता राठी का दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रामकुमार चेयरमैन के प्रतिष्ठान पर सम्मान किया गया। इशिता ने कहा कि आज लड़का व लड़की में भेदभाव करने का जमाना नहीं है। बेटियां आगे बढ़ रही हैं और अपने परिजनों, रिश्तेदारों का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटा और बेटी में अंतर न समझें। बेटियों को आगे बढ़ने का मौके दें। जब भी बेटियों के कदम लड़खड़ाएं, उनका हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन

मां-बाप को दिया कामयाबी का श्रेय
इशिता राठी ने अपनी कामयाबी का श्रेय दिल्ली पुलिस में एएसआई मां मीनाक्षी राठी और हेड कांस्टेबल पिता इकबाल राठी को दिया। बताया कि कभी भी उन्होंने पढ़ाई के दौरान काम नहीं बताया। जब कभी मन दुखी और परेशान होता तो दोनों ने मेरा हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य बनाकर आठ से दस घंटे की कड़ी मेहनत
इशिता राठी ने बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी है। ऐसा ही मैने किया। लक्ष्य बनाकर प्रतिदिन आठ से दस घंटे कड़ी मेहनत की। बेटियां को संदेश दिया कि अपने हक के लिए संघर्ष करें। यदि मां-बाप भरोसा करते हुए आपको मौका देते है तो खुद को साबित कर समाज और देश में उनका मान बढ़ाएं।

इन्होंने किया स्वागत
रामकुमार चेयरमैन, निशानेबाज अमित राणा, विकास तोमर, जिला पंचायत सदस्य जीतू मालिक, अमित तोमर, पराग खोखर, सिद्धार्थ, शुभम ने इशिता राठी का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed