फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughter was making rounds in the pavilion, father died due to heart failure

Baghpat News: मंडप में बेटी के चल रहे थे फेरे, हृदय गति रुकने से पिता की मौत

Thu, 25 Apr 2024 06:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Apr 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Daughter was making rounds in the pavilion, father died due to heart failure
खेकड़ा। मुबारिकपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की शादी के दिन मौत हो गईं। शादी की रस्म पूरी होने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मुबारिकपुर गांव के रहने वाले सतीश त्यागी की बेटी स्वीटी त्यागी की मंगलवार की रात खेकड़ा के लक्ष्मी गार्डन में शादी थी। हापुड़ जनपद के माधोपुर गांव से बेटी की बरात आई हुई थी। चढ़त होने के बाद मंडप में फेरे शुरू हुए। तभी अचानक दुल्हन के पिता सतीश त्यागी को सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे शादी की खुशियां गम में बदल गई। सतीश त्यागी की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बेटी की विदाई के बाद किया अंतिम संस्कार
बेटे गौरव और अन्य परिजनों ने गमगीन माहौल में शादी की रस्म पूरी कराई और बेटी को विदा किया गया। इसके बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंचे। पिता की मौत की सूचना मिलने पर बेटी भी पति और ससुराल वालों के साथ घर वापस पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटी की शादी के दिन पिता की मौत होने से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed