फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Darkness on the highway, accidents every day

Baghpat News: हाईवे पर अंधेरा, हर दिन हादसे

Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Darkness on the highway, accidents every day
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रोशनी के लिए लगाई गई 500 से अधिक लाइटें बंद हैं। ऐसे में सफर कैसे सुरक्षित हो सकता है? लाइटें बंद रहने से अंधेरे में वाहनों की भिड़ंत से कई हादसे हो चुके हैं। कई लोगों की जान भी चली गई है। हाईवे पर लोगों का सफर सुरक्षित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अफसर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

हाईवे पर सभी सुविधाएं देने का वादा किया गया है मगर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं। हाईवे पर रात में रोशनी के लिए लगाई गई लाइटों में से करीब 500 से अधिक लाइटें बंद रहती हैं। इससे रात को सफर करने वाले वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है, जो रफ्तार पर होने के कारण भिड़ जाते हैं।
विज्ञापन

अब कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है तो ऐसे में लाइटें नहीं जलने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन चालकों ने हाईवे पर लाइटें नहीं जलने की वीडियो बनाकर भी कई बार अफसरों को भेजी, मगर समस्या का समाधान नहीं कराया गया। nजान जोखिम में डाल मिल में गन्ना पहुंचा रहे किसान : जिले की तीनों चीनी मिलें चल गई हैं और खेतों से गन्ना लेकर किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से मिलों में पहुंचा रहे हैं। कुछ किसानों के ट्रैक्टर ट्राॅलियों की लाइटें खराब होने के कारण हाईवे पर अंधेरे में ही सफर करना पड़ता है। ऐसे में आगे चल रहे वाहन के ब्रेक लगाने या सामने से वाहन आने पर हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed