रोडवेज बस में तोड़फोड़, परिचालक की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में भैंसाली डिपो की बस के परिचालक पिलाना निवासी दीपक कुमार और चालक अनिल कुमार बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे बागपत से बस में यात्री लेकर मेरठ जा रहे थे। परिचालक दीपक के मुताबिक अमीनगर सराय मोड़ और सिंघावली अहीर स्टैंड से तीन-तीन युवक बस में सवार हुए। दत्तनगर मोड़ के पास पहुंचते ही 15-16 लड़कों ने बस पर धावा बोल दिया।
युवकों ने बस में तोड़फोड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। उसके बैग से सात हजार रुपये नगद लूट लिए और टिकट मशीन तोड़ दी। इसके बाद युवक चालक अनिल से बस की चाबी छीनकर धमकी देकर भाग गए। दीपक ने बताया 3-4 दिन पहले बस के दूसरे परिचालक वीरेंद्र यादव के साथ कुछ युवकों का टिकट को लेकर विवाद हो गया था। बस में सवार युवक फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र दिखा रहे थे।
परिचालक ने उनसे टिकट लेने के लिए कहा था। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया था। उसने हमलावरों को सैंडभर और आसपास के गांवों का बताया। उधर, लोगों ने घायल दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी शिकायत बालैनी थाने में की गई है। एएसपी अजीजुल हक ने बताया बस परिचालक से टिकट को लेकर युवकों का चार दिन पूर्व विवाद हो गया था। युवकों ने चालक और परिचालक के खिलाफ मेरठ के टीपीनगर थाना में तहरीर दी थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी झगड़ा हुआ है। लूट का आरोप गलत है।