फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Damage to wheat, mustard and mangoes due to rain and wind

बारिश और हवा से गेहूं, सरसों और आम को नुकसान

Sat, 28 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Damage to wheat, mustard and mangoes due to rain and wind
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। बारिश ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया। गेहूं की फसल लोटपोट हो गई। आम के बोर को नुकसान हुआ है। गन्ने के तौल का कार्य बाधित हुआ। इसके अलाव बुवाई का कार्य भी रोक देना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम देर रात तक तेज हवा के साथ बरसात हुई। बरसात से जहां मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है, वहीं खेतों मेें कटी पड़ी सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा तेज हवाओं से जो गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई, उसे भी नुकसान होगा। साथ ही इस समय जो किसान गन्ने की बुवाई का मन बना रहे थे, उन्हें दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि बारिश से नुकसान हुआ है। एडीओ कृषि रक्षा बड़ौत नरेशपाल का कहना है कि सरसों की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है, क्योंकि बरसात के साथ आई तेज हवाओं ने सरसों की फली टूटकर जमीन पर जा गिरी। जो सरसों की फसल पहले ही खेतों मेें कटी पड़ी है, उसका भी नुकसान पहुंचा है। क्योंकि जब तेज धूप खिलेगी तो जमीन से सरसों की फसल को उठाने के वक्त उसके दाने झड़ जाएंगे। बरसात के बाद तौल कार्य बाधित हुआ, जिससे किसानों को अब और अधिक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed