फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dalit girl thrown into hot cauldron of crusher for protesting against molestation

Baghpat News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित युवती को कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंका

Sun, 31 Dec 2023 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dalit girl thrown into hot cauldron of crusher for protesting against molestation
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव स्थित कोल्हू मालिक समेत तीन लोगों ने अनुसूचित जाति की युवती के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर युवती को कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। युवती का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।मुजफ्फरनगर के गांव जट मुझेड़ा निवासी एक युवक परिवार के लोगों के साथ धनौरा सिल्वर गांव स्थित प्रमोद के कोल्हू पर लेबर का कार्य करता है। पीड़िता के भाई ने बिनौली थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को उसकी 18वर्षीय बहन कोल्हू पर कार्य कर रही थी। कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू व संदीप ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की। बहन ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


युवती के साथ छेड़खानी व विरोध करने पर युवती को कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंकने के मामले मेें तहरीर मिली थी। आरोपियों के खिलाफ 354, 504, 307, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- एमपी सिंह इंस्पेक्टर बिनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed