{"_id":"5a3972b34f1c1b4c528ba899","slug":"dairy-workers-down-milk-prices-producers-wo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी वालों ने दूध के दाम गिराए, उत्पादक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी वालों ने दूध के दाम गिराए, उत्पादक परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
दूध की धार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन के जरिये दूध उत्पादन करने वाले लोगों को जोर का झटका लगा है। सर्दी के मौसम में अचानक डेयरी संचालकों ने दूध के दाम कम कर दिए। इससे पशुपालक परेशान हैं।
डेयरी वाले पशुपालक से 28 रुपये प्रति किलो लीटर की दर से दूध की खरीद कर रहे हैं, जबकि यही दूध दिल्ली में 60 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। आधे से अधिक का अंतर है, इससे दूध उत्पाद करने वाले पशुपालक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर यही दूध 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। सर्दी के मौसम में दूध उत्पादन में कमी होने के कारण पशु पालकों में दूध के दामों में उछाल की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट दामों में एकाएक आई गिरावट से उत्पादक परेशान हैं।
विज्ञापन
बागपत से बड़ी संख्या में डेयरी संचालक पशुपालकों से दूध खरीदकर दिल्ली सप्लाई करते हैं। ट्रेनों और कैंटरों के जरिये दूध को दिल्ली सप्लाई किया जाता है। पिलाना क्षेत्र में दूध को लेकर सबसे अधिक मारामारी है।
यहां पिछले पांच दिन में दूध का दाम करीब पांच रुपये प्रति किलो गिर गया है। डेयरी में दूध 15 दिसंबर तक भैंस का दूध 35 रुपये प्रति किलो तक खरीदा जा रहा था, लेकिन अब यहां दूध का भाव सिर्फ 30-31 रुपये ही रह गया है। गाय के दूध के दाम 27 रुपये किलो से घटकर 25 रुपये प्रति किलो रह गए हैं।
दूसरे क्षेत्रों में 38 रुपये तक खरीद रहे
बागपत। पिलाना क्षेत्र में दूध की खरीद जहां 30 से 31 रुपये प्रति किलो की जा रही है, वहां सरूरपुर कलां क्षेत्र में इसकी खरीद 38 रुपये किलो तक है। उत्पादकों का कहना है कि डेयरी संचालक ही दाम गिरा रहे हैं। दूध की दिल्ली में सही बिक्री हो रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दूध के सही दाम नहीं दिए जा रहे हैं।
एडवांस लेने वालों को भी मार
बागपत। दूध उत्पादक ऐसे किसान जिन्होंने डेयरी वालों से एडवांस रुपये लिए हैं, उनके यहां से सप्लाई सिर्फ 28 रुपये प्रति किलो ही ली जा रही है। इससे उन्हें भी प्रति किलो पर करीब तीन रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।