{"_id":"60d2277c8ebc3e29eb6967ea","slug":"dadi-chandro-tomar-gave-new-dimensions-to-shooting-at-village-level-baghpat-news-mrt5438671109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी चंद्रो तोमर ने ग्रामीण स्तर पर शूटिंग को दिए नये आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी चंद्रो तोमर ने ग्रामीण स्तर पर शूटिंग को दिए नये आयाम
विज्ञापन
बिनौली/ बागपत। वयोवृद्ध अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो ने ग्रामीण स्तर पर शूटिंग को नये आयाम तक पहुंचाया। इस क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वह नारी सशक्तिकरण की उत्कृष्ट मिशाल हैं। उनसे प्रेरणा लेकर ही आज ग्रामीण क्षेत्रों की कई युवतियां पिस्टल और राइफल से निशाना साधते हुए देखी जाती हैं। शूटिंग के क्षेत्र में दादी के अविस्मरणीय योगदान को राज्य सरकार ने भी सम्मान दिया है। नोएडा में नवनिर्मित शूटिंग रेंज को नारी सशक्तिकरण की प्रतीक दादी चंद्रो तोमर का नाम देने की घोषणा की है। इससे दादी के परिवार में और गांव में खुशी की लहर है। दादी को सम्मान मिलने पर उनकी देवरानी प्रकाशी तोमर, पुत्री शेफाली तोमर, पुत्र विनोद तोमर, अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर, जिला पंचायत सदस्य बबलू प्रधान ने यूपी सरकार व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का आभार जताया है।
शूटर दादी के जीवन पर एक नजर
जीवटता और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक दादी चंद्रो तोमर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीतने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर का जन्म शामली के मखमूलपुर में 1 जनवरी 1932 को हुआ था। 16 वर्ष की उम्र में जौहड़ी के किसान भंवर सिंह से उनका विवाह हुआ। वर्ष 1998 में डॉ. राजपाल सिंह ने जौहड़ी में शूटिंग की शुरूआत की थी। दादी अपनी पुत्री शेफाली तोमर को शूटिंग सिखाने ले जाती और दादी वहां उन्हें शूटिंग करते देखती। एक दिन दादी पिस्टल लेकर खुद निशाना लगाया वह 10 नंबर पर लगा। यहां से दादी का शूटिंग का सफर शुरू हुआ। शूटिंग में आने पर दादी को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वह परिजनों से छिप कर शूटिंग सीखती थीं। रात में परिजनों के सो जाने पर भी शूटिंग का अभ्यास करती थीं। अपनी पौत्रियों को शूटिंग सिखाने के लिए वह परिवार के पुरुषों से भी भिड़ गई थीं। शूटिंग से दादी ने गांव की व खुद की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने गांव में एक शूटिंग रेंज का निर्माण कराया, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते रेंज का उद्घाटन नहीं हो सका। 30 अप्रैल 2021 को कोरोना के चलते शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन हो गया।
शूटर दादी चंद्रो तोमर के जीवन पर बनी थी फिल्म
जौहड़ी की शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर सांड़ की आंख फिल्म भी बनी। इसमें दादी चंद्रो तोमर का किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया था। उनकी देवरानी प्रकाशी तोमर की भूमिका में तापसी पन्नू ने निभाई थी।
विज्ञापन
शूटर दादी को मिले ये अवार्ड
दादी को गूगल इंडिया वुमन विल प्रोग्राम में सम्मानित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें सम्मानित किया। बाल विकास मंत्रालय आइकन लेडी अवार्ड टीवी शो में नजर आईं। आमिर खान के शो सत्यमेव जयते और अपना कमाल टीवी शो में भी उन्हें आमंत्रित किया गया। उन्हें इंडिया गोट टैलेंट में भी बुलाकर सम्मानित किया। इसके अलावा भी कई मंचों पर उन्हें सम्मानित किया गया।