फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cycle craze increased among people regarding fitness

फिटनेस को लेकर लोगों में बढ़ा साइकिल क्रेज

Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cycle craze increased among people regarding fitness
फिटनेस को लेकर लोगों में बढ़ा साइकिल क्रेज
विज्ञापन

बड़ौत। जनपद में साइकिल भी आम से खास हो गई है। लोगों में फिटनेस को लेकर साइकिल का क्रेज बढ़ा है। साथ ही लोग साइकिल का बीमा भी कराने लगे हैं। हालांकि जागरूकता के चलते कुछ लोग ही साइकिल का बीमा करा रहे हैं। कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पचास प्रतिशत लोग साइकिल का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण जिले में साइकिल का कारोबार भी बढ़ा है।
समय के साथ-साथ साइकिल ने अपना रूप बदला है। इसका श्रेय लोगों में फिटनेस को लेकर बढ़ रहे क्रेज को जाता है। वर्तमान समय में बाजार में चार हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक साइकिलों के अलग अलग मॉडल उपलब्ध हैं। साइकिल महंगी हुई तो उनकी सुरक्षा भी खतरे में है, इसलिए अब साइकिलों का बीमा भी होने लगा है। बीमा महज चोरी होने पर हीं नहीं बल्कि दुर्घटना होने पर भी कवर करेगा। यही कारण है कि लोग महंगी साइकिल लेते समय बीमा भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

बीमा कराने के लिए ये देना होगा सालाना प्रीमियम
चार हजार रुपये की साइकिल पर 270 रुपये।
पांच हजार रुपये की साइकिल पर तीन सौ रुपये।
छह हजार रुपये की साइकिल पर चार सौ रुपये।
सात हजार रुपये की साइकिल पर 450 रुपये।
25 हजार रुपये की साइकिल पर 950 रुपये।
बीमा कराने और क्लेम के लिए चाहिए ये कागजात
बड़ौत। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के फील्ड आफिसर जितेंद्र राणा ने बताया बीमा कराने के दौरान साइकिल खरीदने वाले को आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, ईमेल, आईडी और व्हाट्सएप नंबर देना होगा। साइकिल चोरी होने और दुर्घटना होने पर संबधित थाने की रिपोर्ट दर्ज की कापी देनी होगी। पंद्रह दिन में साइकिल का 80 प्रतिशत क्लेम आपके खाते में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि महीने में पंद्रह से बीस लोग साइकिल बीमा करा रहे हैं। अब धीरे-धीर बीमा करने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़ा साइकिल का कारोबार
बड़ौत। कोरोना काल में लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए साइकिल का खूब प्रयोग कर रहे हैं, तभी जनपद मेें साइकिल का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। जनपद बागपत में साइकिल की 25 दुकानें हैं। कोरोना की पहली लहर में जहां जनपद में चार से चार करोड़ का साइकिल का कारोबार हुआ था। कोरोना की दूसरी लहर में जनपद में लगभग सात से आठ करोड़ रुपये का साइकिल का कारोबार हुआ है।
पेट्रोल-डीजल बढ़ने का भी है मुख्य कारण
बड़ौत। आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इस कारण लोगों का रुझान साइकिल की ओर बढ़ रहा है। जहां लोग छोटे-मोटे काम के लिए बाइकों को दौड़ाते थे, वहीं अब साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जिले में साइकिल का कारोबार बढ़ा
बड़ौत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेश बब्बर ने बताया कोरोना संक्रमण में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग साइकिल का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। यहीं कारण रहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष में साइकिल का कारोबार बढ़ा है। जनपद में पिछले साल पांच करोड़ का साइकिल का कारोबार हुआ था, इस बार 1000 रुपये मंहगी साइकिल होने के बाद भी लगभग सात करोड़ का कारोबार हुआ है। उन्होंने बताया बाजार में अलग अलग कंपनियों के चार हजार से लेकर 25 हजार रुपये कीमत की साइकिलों के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed