फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Customers wandering for cash withdrawal

कई एटीएम बंद तो कहीं नहीं निकल रहा है धन

Sun, 14 Mar 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Customers wandering for cash withdrawal
अधिकतर बैंकों के एटीएम में पड़े हैं ताले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हड़ताल के चलते बैंक मंगलवार तक बंद रहेंगे। ऐसे में नकदी निकासी के लिए लोग एटीएम पर निर्भर हैं। उधर, नगर के अधिकतर एटीएम दगा दे गए। इसके चलते उपभोक्ता इधर-उधर भटक रहे हैं। टोल फ्री नंबर से भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को एटीएम की बदहाली ने उपभोक्ताओं को परेशान किया है। पेश है लाइव रिपोर्ट...
दोपहर 3:15 बजे, यूनियन बैंक
यूनियन बैंक का गेट बाहर से बंद था। जिसके चलते नकदी निकालने के लिए आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना कैश लिए मायूस लौटना पड़ा।
दोपहर 3.17 बजे, पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का एटीएम खुला था, उसमें कैश भी था। सर्वर में खराबी के चलते कैश निकालने में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता रवि, मोहित, सोनू का कहना है कि सप्ताह में एक-दो दिन को छोड़कर अन्य दिनों में एटीएम खाली रहता है। उसमें कैश नहीं होता है।
विज्ञापन

दोपहर 3:19 बजे, केनरा बैंक
यहां एटीएम खुला हुआ था। दो उपभोक्ता उससे बाहर निकल रहे थे। उनका कहना है कि ये एटीएम महज शोपीस बने हैं। इससे नगदी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस एटीएम के बाहर कुछ लोग और भी खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बैंक शाखाएं बंद होती हैं। एटीएम में पर्याप्त मात्रा में पैसा डाल दिया जाता है। हमारा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें।-सचिन पंवार, सहायक मैनेजर, सिंडिकेट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed