{"_id":"57b0c98d4f1c1bd26e6eaf9b","slug":"current-driver-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में शौकीन की मौत के बाद बिलखते परिवार के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु पैंठ में पशु उतारकर महेंद्रा पिकअप बैक करते समय गाड़ी बिजली के खंभेे से टकराई। इससे गाड़ी में करंट उतर गया और चालक की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में बिटावदा गांव के प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
मृतक शौकीन (25) पुत्र अजीज मुजफ्फरनगर जनपद के बिटावदा गांव का रहने वाला है। वह रविवार को गांव से अपनी महेंद्रा पिकअप से गांव के जरीफ और सुक्का के पशु लेकर बड़ौत पशु पैंठ में आया। जब वह पशु उतारकर गाड़ी को बैक करने लगा तो उसकी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई।
इससे गाड़ी में करंट उतर गया और चालक शौकीन भी करंट की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया। इससे चालक की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से पशु पैंठ में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ सीपी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर गांव प्रधान प्रदीप और शौकीन की मां शकीला समेत अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर रोने लगे। इस संबंध में प्रधान प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।