फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: हर मिनट की बाजी, गांव-गांव में शर्त, कौन चढ़ाएगा सबसे पहले जल

Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
cultural news
बड़ौत। पुरा महादेव समेत जिले के अन्य शिवालयों में बुधवार को कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में डाक कांवड़ लेकर युवाओं ने बुधवार को दिन से लेकर रात तक खूब दौड़ लगाई लेकिन इस बार सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि गांव-गांव में प्रतिस्पर्धा भी दिख रही है। सबसे पहले शिवधाम पहुंचकर जल चढ़ाने की होड़ में अब कांवड़ यात्रा दौड़ में बदल गई है।
विज्ञापन

पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ने की जद्दोजहद : बामनौली, दोघट, टीकरी, बिजरौल, बावली, हिलवाड़ी व गूंगाखेड़ी जैसे गांवों में युवाओं की टोली डाक कांवड़ को लेकर शर्त लगा चुकी है। दोघट की डाक कांवड़ टीम में शामिल सुल्तान, अंकुर, मनोज व दीपक ने बताया कि खेतों, चौपालों और दुकानों पर चर्चा हो रही है। किसका कांवड़िया सबसे तेज निकला? कहीं बाइक से लाइव ट्रैकिंग हो रही है तो कहीं हर मोड़ पर टाइमिंग नोट कर रहे हैं गांव वाले। पिछले साल बामनौली गांव की टीम ने साढ़े छह घंटे में हरिद्वार से गांव के शिवालय पर जलाभिषेक किया था, जबकि 2023 में गूंगाखेड़ी गांव की टीम सात घंटे में हरिद्वार से जल लेकर गांव के शिवालय पर पहुंची थी। इस बार छह घंटे 17 मिनट की शर्त लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed