फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मनाई खुशियां, मंदिरों में बजे घंटे व आरती हुई

Sun, 17 Aug 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
cultural news
जय कन्हैया लाल की:- बागपत के ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर लड्डू गोपाल
बागपत। जिलेभर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया। श्रीकृष्ण का रात में जन्म होते ही खुशियां मनाई गईं तो मंदिरों में घंटे बजने लगे। श्रद्धालुओं ने मंदिर और घरों में भगवान श्रीकृष्ण का पालना झुलाया। वहीं, भगवान के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन और मंगल आरती के बाद चरणामृत का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर के जानकीदास मंदिर, पक्काघाट मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, मेरठ रोड मंदिर, चमरावल रोड मंदिर, लंगड़े की बगीची के अलावा देहात क्षेत्र में मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया। इन सभी मंदिरों में दिनभर भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन कार्यक्रम चलते रहे। घरों में लड्डू गोपाल को सुबह में स्नान कराकर नए परिधान पहनाए और पूजा-अर्चना की। रात्रि में मंदिरों और घरों में जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ लग्न में मध्य रात्रि में हुआ था। रात में मंदिर में कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया गया। चंद्रमा का उदय होने पर भगवान का जन्म होते ही मंदिर में घंटे और घड़ियाल बजाकर खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन

---

बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। कस्बे में श्री शिव युवा शक्ति समिति की ओर से श्री राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चौपाल से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होती हुई समाप्त हुई। शोभायात्रा में राधा-श्रीकृष्ण के अलावा कई झांकियां मौजूद रहीं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कुलदीप, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, प्रवीण कुमार, सतपाल सिंह, राजकुमार, यशपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं निरपुड़ा गांव के छोटे शिव मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का शुभारंभ पुजारी महेश नाथ व कृष्णपाल राणा ने संयुक्त रूप आरती कर किया। शोभायात्रा बैंडबाजो व मनमोहक आकर्षक झांकियों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर लाल उर्फ नरेंद्र, प्रमोद खलीफा, सुभाष, बिजेंद्र राणा, राजेंद्र कश्यप, पंडित सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
बड़ौत। महावीर मित्र मंडल द्वारा नगर के पंचवटी मंदिर में शनिवार को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झूला दर्शन व आरती से हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की गूंज से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर को लाइटों व फूल मालाओं से सजाया गया था। मंडल के प्रधान रामअवतार गोयल ने बताया कि रविवार को मंदिर से सुबह सात बजे पहले प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद शाम पांच बजे रथ यात्रा शुरू की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed