फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: जोताई करते हुए निकला शिवलिंग, लोगों ने शुरू की पूजा

Sat, 19 Jul 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
cultural news
दाहा। पलड़ी गांव में किसान अमित उर्फ नीटू के खेत में जोताई करते हुए शिवलिंग निकल गया। इसका पता चलने पर लोगों ने खेत में पहुंचकर शिवलिंग की पूजा शुरू कर दी। लोगों ने सावन माह में खेत में शिवलिंग निकलने पर शुभ संकेत बताया। किसान ने भी मंदिर बनाने के लिए दो सौ वर्गमीटर जमीन दान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पलड़ी गांव का रहने वाला किसान अमित उर्फ नीटू का कांवड़ मार्ग पर खेत है। किसान कांवड़ियों के रुकने के लिए पंडाल लगाने को खेत की जोताई कर रहा था तो अचानक ट्रैक्टर रुक गया। जब ट्रैक्टर आगे नहीं चला तो किसान ने उतरकर देखा। उसको वहां शिवलिंग मिला। अमित ने खेत में शिवलिंग मिलने की जानकारी गांव के लोगाें को दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और वहीं शिवलिंग को रखकर पूजा अर्चना करनी शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि सावन माह चल रहा है और ऐसे में खेत से शिवलिंग निकलना काफी शुभ है। यह गांव के लिए भी शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार किसी के खेत से शिवलिंग निकला है। प्रशासन से पुरातत्व विभाग की टीम से जांच कराने की मांग की गई है, जिससे यह पता चल सके कि यह शिवलिंग कितना पुराना है।
विज्ञापन

--

जमीन पर चल रहा विवाद
किसान अमित ने बताया कि चार सौ वर्ग मीटर जमीन पर विवाद चल रहा है। इस जमीन को ग्राम पंचायत अपनी बता रही है। उच्च न्यायालय से जमीन पर यथास्थिति के लिए स्टे मिला हुआ है। यदि पंचायत शिवलिंग निकलने वाले स्थान पर मंदिर का निर्माण कराती है तो वह अपने खेत से दो सौ वर्ग मीटर जमीन मंदिर के लिए दान देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


वर्जन
- पलड़ी गांव में खेत से शिवलिंग निकलने की पुरातत्व विभाग की टीम को सूचना दी जाएगी ताकि इससे टीम शिवलिंग की जांच कर पता लगा सके कि यह कितना पुराना है।
-मनीष यादव, एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed