{"_id":"6362ae3087a3e54a87137ca0","slug":"crushing-will-start-tomorrow-in-baghpat-and-ramala-sugar-mills-baghpat-news-mrt611926498","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बागपत और रमाला चीनी मिल में शुरू होगी पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बागपत और रमाला चीनी मिल में शुरू होगी पेराई
विज्ञापन
बागपत/रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला और बागपत शुगर मिल में चार नवंबर से पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। पेराई शुरू कराने के लिए मिल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि मिल में पेराई सत्र शुरू करने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। चार नवंबर को मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि मलकपुर मिल में पांच नवंबर से पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। मिल प्रबंधक को किसानों का समय से इंडेट जारी करने के निर्देश दिए हैं।
रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि रमाला सहकारी चीनी मिल में चार नवंबर को गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। नौ नवंबर से मिल पूर्ण क्षमता से चलाई जाएगी। मिल की टरबाइन को ट्रायल के लिए पहले ही चालू कर दिया है। मिल के शोध अधिकारियों ने बताया कि ज्यादा बारिश होने से अभी गन्ने की रिकवरी कम है।
विज्ञापन
प्रधान प्रबंधक ने बताया कि असारा गांव के दो किसानों का इंडेंट जारी किया गया है। सात नवंबर को 25 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया जाएगा। उन्होंने किसानों से मिल में साफ सुथरा, अगोला रहित गन्ना लाने की अपील की है। मिल गेट ओर मिल क्रय केंद्रों का इंडेंट एक साथ जारी किया जाएगा।