{"_id":"5ed93d0d8ebc3e9030601485","slug":"crowd-in-the-market-many-times-there-was-a-jam-situation-kahkra-news-mrt4847518135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा नगर के बाजार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा नगर के बाजार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। लॉक डाउन में बृहस्पतिवार को नगर के बाजार में दिन भर लोगों की भीड़ रही। कई बार तो जाम की स्थिति भी बनी। पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे दिन पसीने बहाने पडे़।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे नगर के बाजार में दुकानें खुलते ही लोग घरों से निकल पडे़। इस कारण शहर के अधिकांश बाजार में सुबह से शाम तक लोगों की खासी भीड़ रही। इससे सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती रही। कुछ लोग तो बगैर मास्क लगाए घूम रहे । सड़कों पर दिन भर वाहनों का आवागमन लगा रहा। कई बार बाजार पुलिस चौकी चौराहा, रेलवे रोड और पाठशाला रोड पर जाम की स्थिति भी बनी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मार्गों पर खडे़ वाहनों को हटवाया और वाहन मालिकों को फटकार लगाकर मार्ग पर वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस कर्मियों को व्यवस्था बनाने में दिन भर पसीने बहाने पडे़। साथ ही पुलिस ने बाजार में बगैर मास्क लगाए घूम रहे लोगों को लाठियां फटकारकर दौड़ाया। कोतवाली प्रभारी ने कहा सड़क पर वाहन खडे़ कर जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।