फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crores of rupees game in Panchayat land in villages

Baghpat News: गांवों में पंचायत की जमीन में करोड़ों का खेल

Wed, 03 Jul 2024 03:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 03 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees game in Panchayat land in villages
यमुना खादर की जमीन की खबर से संबं​धित फोटो। यमुना खाद
बागपत। गांवों में पंचायत की जमीन में करोड़ों का खेल चल रहा है। गांवों में करीब दस हजार बीघा से ज्यादा जमीन अपने स्तर पर मिलीभगत करके ठेके पर बुवाई के लिए दे दी गई। जिसका सरकार के पास एक भी रुपया नहीं पहुंच रहा। जमीन पर फसल की बुवाई करने वालों ने राजस्व विभाग की टीम के सामने पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

जिले में 244 ग्राम पंचायत हैं और इनमें कुछ गांवों को छोड़कर अधिकतर में पंचायत की जमीन है। सबसे अधिक यमुना किनारे के गांवों में पंचायत के पास जमीन है जो 500 बीघा तक भी है। इस तरह गांवों में करीब दस हजार बीघा से ज्यादा जमीन पंचायत की मौजूद है। इन जमीनों पर कब्जे की शिकायत मिली तो राजस्व विभाग की टीम गांवों में कब्जा हटवाने पहुंची।
विज्ञापन

वहां जिन लोगों ने फसल की बुवाई की हुई थी, उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यमुना खादर की जमीन फसल बुवाई के लिए एक से दो हजार रुपये बीघा पर ली हुई है। मगर उन जमीनों का मिलने वाला पैसा सरकार के पास नहीं पहुंच रहा है। इस तरह ही पचास से ज्यादा गांवों का मामला सामने आया है। जिससे करोड़ों रुपये का एक साल में सरकार को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यमुना किनारे के इन गांवों में सबसे ज्यादा जमीन
यमुना किनारे के सिसाना, गौरीपुर जवाहरनगर, नैथला, फैजपुर निनाना, लुहारी, कोताना, खेड़ी प्रधान, खेड़ा इस्लामपुर, टांडा, काकौर, बदरखा, जागौस, काठा, पाली, नंगला बहलोलपुर, मवीकलां, सुभानपुर, सांकरौद, निवाड़ा आदि गांवों में सबसे ज्यादा जमीन है। नैथला में करीब 500 बीघा जमीन है तो सांकरौद, सुभानपुर, मवीकलां में भी यमुना खादर में सैंकड़ों बीघा जमीन है। इनके अलावा भी गांवों में जमीन है, मगर किसी भी जगह जमीन का सरकारी ठेका नहीं दिया गया है।
- यमुना खादर में सैंकड़ों बीघा जमीन ग्राम पंचायत की है। प्रधानों को पंचायत की जमीन को पट्टे पर छोड़ने का अधिकार नहीं है। कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। राजस्व विभाग जमीन को कब्जामुक्त कराने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। - गीता त्यागी, प्रधान नैथला
- हमारे यहां सैकड़ों बीघा जमीन है, मगर इस जमीन पर कब्जा है। इनमें कुछ लोगों को पट्टे पर जमीन दी गई थी, लेकिन अब उन्होंने जमीन पर ही कब्जा कर लिया है। - दीपक कुमार, प्रधान मवीकलां
- पंचायत की गांव में काफी जमीन है। उसपर गांव के लोग फसल की बुवाई कर लेते हैं। प्रशासन ने भी एक बार बुवाई कराई थी। जमीन के मामले में कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - शालू, प्रधान सिसाना

- वर्जन
जिले के किसी भी गांव में पिछले डेढ़ साल से पंचायत की कोई जमीन ठेके पर नहीं दी गई है। उन जमीन की क्या स्थिति है और उनपर कब्जा है तो वह कैसे कब्जामुक्त होगी। यह राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है। इसको लेकर बातचीत की जाएगी। - अरुण अत्री, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed