फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crops of farmers have been submerged due to the rise in water level in Yamuna and Hindon in Baghpat

चिंता में किसान: उफान पर यमुना और हिंडन, अब तक सैकड़ों बीघा सब्जी व चारे की फसलें हो चुकीं जलमग्न

Thu, 04 Aug 2022 09:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 09:05 PM IST
सार

किसानों की अभी तक सैकड़ों बीघा सब्जी व चारे की फसलें जलमग्न हो चुकीं हैं। वहीं यमुना और हिंडन उफान पर है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
crops of farmers have been submerged due to the rise in water level in Yamuna and Hindon in Baghpat
यमुना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ों पर बारिश के चलते यमुना और हिंडन नदी उफान पर है। यमुना नदी में बुधवार रात से गुरुवार तक 2.13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके चलते बाढ़ चौकियों से यमुना व हिंडन नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


हथिनीकुंड से लाखों क्सूसेक पानी छोड़ा जाने के बाद यमुना व हिंडन नदी कई बार खतरे के निशान को पार कर चुकी है और यमुना खादर में सैकड़ों बीघा सब्जी व चारे की फसल जलमग्न हो चुकी है। जिसने किसानों को काफी नुकसान हो गया और बढ़ते जलस्तर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उधर, पहाड़ों पर बारिश होने के कारण हथिनीकुंड बैराज से बुधवार रात से गुरुवार तक 2.13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो दो दिन बाद बागपत पहुंचेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: कभी पुलिस चौकी में चाकूबाजी तो कभी शराब के नशे में उत्पात, हैरान कर देंगे खाकी के कारनामे
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुरुवार को यमुना का जलस्तर एक मीटर घटकर 207.70 दर्ज किया गया, बुधवार को 208.70 था। जबकि हिंडन नदी का जलस्तर गुरुवार को 209.64 मीटर दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि यमुना व हिंडन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, जिस पर बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी नजर रख रहे हैं और हर अपडेट अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed