फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्दी पर दाग: कभी पुलिस चौकी में चाकूबाजी तो कभी शराब के नशे में उत्पात, हैरान कर देंगे खाकी के कारनामे

Thu, 04 Aug 2022 07:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut: now a constable has ruckus with Insas rifle on road after conflict in police in police chowki
यूपी पुलिस के कारनामे। - फोटो : amar ujala

यूपी पुलिस (UP POLICE) अक्सर अपने कारनामों को लेकर विवादों में रहती है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भी चार दिनों के भीतर दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनसे खाकी की खूब किरकिरी हो रही है। वहीं चार दिन पहले कंकर खेड़ा थाना की योगीपुरम चौकी पर पुलिसकर्मियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मियों के बीच चाकूबाजी भी हुई थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब फिर से एक नया मामला सामने आ गया है। गुरुवार को सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी चौराहे पर उस समय भीड़ गई, जब एक सिपाही वर्दी में ही शराब के नशे में हाथ में इंसास थामे उत्पात मचाने लगा। इस दौरान शराब के नशे धुत सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उससे इंसास ले ली।



लोगों ने बनाया वीडियो
बताया गया कि जिस समय सिपाही शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था तो वहीं कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

Meerut: now a constable has ruckus with Insas rifle on road after conflict in police in police chowki
यूपी पुलिस का सिपाही। - फोटो : amar ujala

मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा सिपाही
मौके पर पहुंची सरूरपुर थाना पुलिस ने सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। सरूरपुर थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Meerut: now a constable has ruckus with Insas rifle on road after conflict in police in police chowki
नशे में झूमता सिपाही। - फोटो : amar ujala

बैंक की सुरक्षा में तैनात है सिपाही
पुलिस के अनुसार कस्बा करनावल स्थित इंडियन बैंक की सुरक्षा में पुलिस लाइन से सिपाही अनुल चौधरी की ड्यूटी लगी हुई है। गुरुवार दोपहर सिपाही शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी के लिए मिली इंसास राइफल साथ लेकर वर्दी में ही मेरठ करनाल हाईवे स्थित भूनी चौराहे पर पहुंचा। जहां उसने जमकर उत्पात मचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: now a constable has ruckus with Insas rifle on road after conflict in police in police chowki
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

खूब वायरल हुआ ये मामला  
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की योगीपुरम पुलिस चौकी पर शराब पार्टी के बाद दो सिपाहियों के बीच हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई थी। चाकूबाजी में एक सिपाही घायल हो गया था। इसका वीडियो बनाकर एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस ने मामले को काफी दबाने का प्रयास किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था।

विज्ञापन
Meerut: now a constable has ruckus with Insas rifle on road after conflict in police in police chowki
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना को भी हटा दिया था। उन्हें साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। पहले दोनों सिपाही किराये पर साथ रहते थे। वहां भी इनके बीच में कई बार विवाद हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed