फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crisis on Khara project, debris will be stopped by security wall

Baghpat News: खारा परियोजना पर संकट, सुरक्षा दीवार से रोका जाएगा मलबा

Tue, 17 Jun 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 17 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crisis on Khara project, debris will be stopped by security wall
खारा जल विद्युत परियोजना। संवाद
सहारनपुर। शिवालिक की तलहटी में स्थित खारा जल विद्युत परियोजना पर संकट मंडरा रहा है। पहाड़ियों से मलबा गिरने की आशंका के चलते सुरक्षा दीवार बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसमें करीब दो करोड़ की लागत आएगी। मलबा गिरने की वजह से न केवल परियोजना को नुकसान होने का खतरा हैं, बल्कि विद्युत उत्पादन भी प्रभावित होने का डर है।
विज्ञापन

खारा जल विद्युत परियोजना की स्थापना वर्ष 1992 में करीब 225 करोड़ रुपये की लागत से हुई थी। इसमें 24-24 मेगावाट की तीन टरबाइन लगाई गई हैं, जिससे कुल 72 मेगावाट बिजली का प्रतिदिन उत्पादन होता है। इसके बाद बाबैल और बेलका नामक दो अन्य परियोजनाएं भी जुड़ीं, जिनसे 3-3 मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन जुड़कर कुल उत्पादन 78 मेगावाट हो गया।
विज्ञापन

परियोजना से उत्पादित बिजली की आपूर्ति कलसिया 220 केवीए और मोहनपुर गाड़ा 220 केवीए सब-स्टेशनों पर की जा रही है। परियोजना को जल आपूर्ति उत्तराखंड के कुल्हाल क्षेत्र से 17 किलोमीटर लंबी शक्ति नहर के माध्यम से होती है। यह नहर पहाड़ों से होकर गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बरसात के दौरान कई बार पहाड़ियों का मलबा आ चुका है। पहाड़ियों के मलबे की वजह से परियोजना को भारी नुकसान न हो इसके लिए यह सुरक्षा दीवार की कवायद की जा रही है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed