फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Who is Sunil Rathi: Court sentenced him to 10 years of imprisonment and he is declared an interstate mafia

कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

Wed, 29 May 2024 04:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 May 2024 04:57 PM IST
सार

Baghpat News : शासन द्वारा अंतरराज्यीय माफिया घोषित कुख्यात सुनील राठी आखिर कौन है? जिसे अदालत ने उसे 10 साल की सजा भी सुनाई है। बताया गया कि इसका गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ है और अपराधों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है।

विज्ञापन
Who is Sunil Rathi: Court sentenced him to 10 years of imprisonment and he is declared an interstate mafia
कुख्यात सुनील राठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी शासन से अंतरराज्यीय माफिया घोषित है। जिसका गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ है और अपराधों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। सुनील राठी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी मांगने समेत 41 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि टीकरी गांव के रहने वाले सुनील राठी को शासन ने माफिया घोषित कर दिया था। जिस पर बागपत जेल में हुई डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का भी आरोप लगा था। गैंगस्टर के मुकदमे में सुनील राठी की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है। इसके अलावा नीरज बवाना पर हत्या, लूटपाट समेत 26 मुकदमे और सचिन हलालपुर पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

सुनील राठी को 10 तो नीरज बवाना को सात व सचिन को पांच साल की सजा
बागपत में गैंगस्टर के मुकदमे में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष गैंगस्टर ने कुख्यात सुनील राठी को दस साल, नीरज बवाना को सात साल और सचिन हलालपुर को पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही सुनील राठी पर एक लाख रुपये, नीरज बवाना पर 70 हजार रुपये और सचिन हलालपुर पर 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।

कौन है कुख्यात सुनील राठी
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी और एक लाख का इनामी कुख्यात सुनील राठी इन दिनों जेल में बंद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अपराध जगत में सुनील राठी का नाम बड़ा है। बताया जाता है कि अपने पिता की हत्या कर उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद एक-एक करके चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लोग सुनील के नाम से भी डरने लगे। उसकी मां पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन

सुनील राठी का नाम पिछले साल तब सुर्खियों में आया था, जब उसने रुड़की शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। बागपत जेल में बंद रहते हुए उसने डॉक्टर से अपनी मां तक इन पैसों को पहुंचाने के लिए कहा था। इसके बाद रुड़की पुलिस सुनील राठी को रिमांड पर लेकर आई थी।

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed