{"_id":"6adf179bdd04592efd0562e4","slug":"elderly-man-body-found-at-the-gate-of-a-water-tank-murder-suspected-in-bareilly-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पानी की टंकी के गेट पर पड़ा मिला बुजुर्ग का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पानी की टंकी के गेट पर पड़ा मिला बुजुर्ग का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका
Mon, 26 Oct 2026 02:35 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:35 PM IST
सार
भमोरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पानी की टंकी के गेट पर बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम बुलाई और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के डप्टा श्यामपुर गांव में सोमवार सुबह पानी की टंकी के गेट पर एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी बलराम दीक्षित (58 वर्ष) के रूप में हुई। उनके शरीर पर खून लगा देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन ने बताया कि बलराम दीक्षित अविवाहित थे। वह अपने भतीजे आशुतोष दीक्षित के साथ रहते थे। आशुतोष गांव में बनी पानी की टंकी पर ऑपरेटर है। बलराम भी रात में पानी की टंकी पर ही सोते थे। बताया जाता है कि रविवार देर शाम नौरंगपुर निवासी हरिओम पानी की टंकी पर पहुंचा और वहां पड़ी चारपाई पर लेट गया। इस पर बलराम ने आपत्ति जताई और पास में बने पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत हरि गिरि से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सोमवार सुबह बलराम का शव पानी की टंकी के गेट पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही भमोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
सोमवार सुबह बलराम का शव पानी की टंकी के गेट पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही भमोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में शराब पीने के दौरान कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद की बात सामने आई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।