फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mumbai Crime Branch team reaches Shahjahanpur to investigate the attack on Tiger Shroff

Shahjahanpur News: टाइगर श्राफ पर हमले की जांच के लिए शाहजहांपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम

Mon, 26 Oct 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Crime Branch team reaches Shahjahanpur to investigate the attack on Tiger Shroff
पुवायां (शाहजहांपुर)। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले की जांच में वहां की क्राइम ब्रांच तार जोड़ते हुए पुवायां तक पहुंच गई। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को मोहल्ला कुरगंजा के एक युवक को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की है। तीन अन्य युवकों की भी तलाश है। मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को पहुंची टीम के सदस्य एक होटल में रुके हैं। टीम ने कुछ घरों में भी जाकर कुछ युवकों के बारे में जानकारी ली। मोहल्ला कुरगंजा के जिस युवक को थाने लाया गया है, वह हरियाणा के सोनीपत में बीस दिन रहा है। पुलिस उसका फोन जब्त कर उसका डाटा खंगाल रही है। युवक से कई घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन युवकों की तलाश में फिर दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। युवक की मां को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। युवक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने एक मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस ने उसका डिब्बा मंगवाने के बाद यह भी जानकारी ली कि फोन कहां से खरीदा था।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तीन अन्य युवकों के साथ पुताई करने सोनीपत गया था, वह पांच दिन पहले ही घर लौटा है। मुंबई पुलिस टीम के एक सदस्य ने बताया कि वे एक मामले में जांच के लिए आए हैं। उन्होंने ज्यादा जानकारी देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर श्राफ पर हमले में हरियाणा के सोनीपत के कुणाल और सुमित पकड़ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि शूटरों को सोनीपत के ही एक शख्स ने रकम दी थी। उसी शख्स के खाते से किसी तरह का जुड़ाव पुवांया निवासी इन युवकों का निकला है। हालांकि अब तक युवकों का आरोपियों या उनके मददगारों से कोई सीधा जुड़ाव पुष्ट नहीं हुआ है। टीम इन्हीं तथ्यों पर जांच कर रही है। वहीं एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि मुंबई पुलिस के आने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed