फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police action in Sudhar Robbery case solved within 24 hours two suspects apprehended

सुधार पुलिस का एक्शन: 24 घंटे में सुलझा लूट का मामला, दो आरोपी काबू; नए थाना प्रभारी ने पहले दिन ही दिखाया दम

Mon, 26 Oct 2026 01:03 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: Nivedita Updated Mon, 26 Oct 2026 01:03 PM IST
सार

चाचा कैटल फीड फैक्टरी जांगपुर रोड मुल्लांपुर दाखा के खजांची कम ड्राइवर हरबंस सिंह गांव अब्बूवाल स्थित एक फीड की दुकान से पेमेंट लेकर सुधार बाजार लौट रहे थे। अब्बूवाल लिंक रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और उनसे 40 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूट ली गई।

विज्ञापन
Police action in Sudhar Robbery case solved within 24 hours two suspects apprehended
पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सुधार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने टेंपो चालक से हथियारों के बल पर 40 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरिंदर सिंह निवासी बोपाराय कलां और अजीत सिंह उर्फ बिज्जू निवासी गांव ढट्ट के रूप में हुई है। दोनों पर निहंगों जैसी वेशभूषा में बाइक पर पहुंचकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चाचा कैटल फीड फैक्टरी जांगपुर रोड मुल्लांपुर दाखा के खजांची कम ड्राइवर गांव तलवंडी खुर्द थाना दाखा निवासी हरबंस सिंह शनिवार को गांव अब्बूवाल स्थित एक फीड की दुकान से पेमेंट लेकर अपने टेंपो में सुधार बाजार लौट रहे थे। इसी दौरान अब्बूवाल लिंक रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। आरोप है कि हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और उनसे 40 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूट ली गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। बताया गया कि उनके चेहरे ढके नहीं थे, जिससे पहचान करने में मदद मिली।  

महिलाओं से लूट की 10 घटनाओं के बाद पुलिस पर बढ़ा था दबाव
सुधार थाना क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लूटपाट की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी थी। स्थानीय स्तर पर महिलाओं से लूट की 10 वारदात होने की बात सामने आई थी। बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास महिलाओं को निशाना बनाकर नकदी और मोबाइल फोन लूटे जाने की शिकायतों के बीच पुलिस की गश्त और अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल उठ रहे थे। लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग और सुधार बाजार के आसपास भी लोग सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे थे।

शनिवार सुबह टेंपो चालक हरबंस सिंह से लूट की घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह का तबादला कर उन्हें जगरांव मुख्यालय में लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद रविवार को राजविंदरपाल सिंह ने थाना सुधार की जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने के दिन ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए अहम कार्रवाई माना जा रहा है।


एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता, एसपी (डी) राजन शर्मा और डीएसपी करण संधू के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की मांग की जाएगी। पूछताछ में क्षेत्र में हुई अन्य लूटपाट की घटनाओं के संबंध में अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से लूटी गई नकदी की बरामदगी और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों व बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed