{"_id":"578e834a4f1c1b347fc4bcac","slug":"vehicle-robbery-gang-was-finally-picked-up-five-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन लूट गिरोह के पांच बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन लूट गिरोह के पांच बदमाश दबोचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में पकड़े गए अंतरजनपदीय वाहन लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। बरवाला मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतर जनपदीय वाहन लूट गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटी गई छह बाइक बरामद की है। बदमाशों के पास से दो तमंचे व तीन चाकू बरामद किए हैं।
सोमवार की रात कोतवाली प्रभारी वीके सिंह को सूचना मिली की बरवाला मार्ग पर बाइकों पर कुछ लुटेरे बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। सूचना पर पुलिस दौड़ी तो पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेरकर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंकुर उर्फ बॉडी पुत्र प्रेमचंद शर्मा निवासी सिंकदर गौस गढ़ सहारनपुर, रवि सरोहा पुत्र बीरसैन शबगा, वीसू उर्फ भूरा पुत्र देवेंद्र भारसी एलम जनपद शामली हाल निवासी रामबाग कालोनी बड़ौत, अक्षय तोमर पुत्र जोगेंद्र सिंह ढिकाना हाल निवासी गुराना रोड बड़ौत, विनीत उर्फ कल्लू पुत्र सोमपाल सिंकदरगौस गढ़ सहारनपुर बताए है।
उनके पास से विभिन्न जनपदों से लूटी छह बाइक बरामद हुई है। उनके पास से दो तमंचे, तीन चाकू भी पुलिस ने बरामद किए है। थाना पुलिस ने बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना अन्य जनपदों को दे दी है ताकि वे वहां से बाइक लूट की हुई घटनाओं के संबंध में बदमाशों से जानकारी ले सके।