{"_id":"5793d2114f1c1b3c2bc4cef3","slug":"vehicle-robber-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन लुटेरा गैंग पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन लुटेरा गैंग पकड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत । चांदीनगर पुलिस ने खट्टा प्रहृलादपुर गांव में शुक्रवार की रात में मुठभेड़ के बाद स्कॉर्पियो में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन लुटेरे हैं। आरोपियों से लूटे गए ट्रक के अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी, दो तमंचे, तीन कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं।
खेकड़ा सीओ श्वेतांभ पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चांदीनगर थाना प्रभारी अमर सिंह पंवार पुलिस टीम के साथ खट्टा प्रहृलादपुर गांव में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो आई। उसे रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
मुठभेड़ के दौरान स्कॉर्पियों में सवार चार बदमाशों को दबोचा। पकड़े गए आरोपी लोनी के अमन गार्डन निवासी दिलशाद उर्फ अरमान उर्फ महाराज पुत्र अल्लाह मेहर, रटौल निवासी शौकीन पुत्र इसरार, खेकड़ा की नई बस्ती निवासी यासीन पुत्र मंजूरा और बागपत की राशिद कॉलोनी निवासी हाजी नईम पुत्र इस्तयाक है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि दिलशाद और यासीन ट्रांसपोर्ट से वाहन बुक करते हैं। इसके बाद चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर वाहन लूट लेते हैं। उनकी निशानदेही पर उपेड़ा बाबूगढ़ से लूटा गया ट्रक दोघट क्षेत्र के बोपुरा गांव के पास खड़ा मिला। हाजी नईम वाहन ठिकानें लगाता है। यह ट्रक भी 3.5 लाख रुपये में बेचना था। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।
q मीडिया के कैमरे से बचते रहे आरोपी ः आरोपी मीडिया के सामने नहीं आना चाहते थे। पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान जब मीडियाकर्मी उनके फोटो लेने लगे तो किसी ने अपने चेहरे पर हाथ तो किसी ने कपड़ा रख लिया।
q जूते-चप्पल बेचने वाला गैंग का लीडर ःसीओ ने बताया आरोपी हाजी नईम गैंग का लीडर है। उसकी बागपत की शौकत मार्केट में जूते-चप्पलों की दुकान है। वही वाहनों को बेचता है।