{"_id":"610eb07d8ebc3ef3eb794c2f","slug":"up-news-encounter-in-baghpat-and-three-accused-arrested-including-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल, तीन हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल, तीन हुए गिरफ्तार
Sat, 07 Aug 2021 09:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:40 PM IST
सार
मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पिलाना भट्टे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने के लिए इशारा किया। लेकिन बाइक सवार बदमाश बेरियर तोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। वहीं पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश तस्लीम घायल हो गया। तस्लीम बागपत का रहने वाला है।
विज्ञापन
बताया गया कि पुलिस ने इकराम व आदित्य समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उधर, जानकारी लगने पर सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बदमाशों के पास से 15 बाइक, पांच कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन