{"_id":"615c7dbb8ebc3e0de65e3cd6","slug":"up-crime-news-pharmacist-shot-dead-in-a-village-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर: फार्मासिस्ट पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या से सनसनी, दोस्तों के साथ टहल रहा था सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मर्डर: फार्मासिस्ट पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या से सनसनी, दोस्तों के साथ टहल रहा था सुरेंद्र सिंह
Tue, 05 Oct 2021 11:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:02 PM IST
सार
बागपत जिले में एक फार्मासिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बली गांव में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक फार्मासिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
ये है पूरी वारदात
बली गांव में मंगलवार की रात को फार्मासिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गांव के पास ही अपने तीन दोस्तों के साथ टहल रहा था, तभी चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात देख एक किसान ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की तो हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
विज्ञापन
बली गांव का रहने वाला सुरेंद्र सिंह (42 वर्ष) दिल्ली की एक फार्मेसी कंपनी में फार्मासिस्ट है। वह मंगलवार की रात अपने तीन साथियों के संग गांव के बाहर टहलने आया था। इसी वक्त आए चार युवकों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गोली लगन से सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक किसान ने लाइसेंस बंदूक से फायरिंग की तो हमलावर भाग गए। घायल सुरेंद्र को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलने पर सीओ अनुज मिश्रा व इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा का कहना है कि सुरेंद्र को तीन से चार गोली लगी है। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
टटीरी चौकी पुलिस अपराध रोकने में बेबस
अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह से बेबस दिख रही है। पहले गांव अहैड़ा में शाम होते ही कई लोगों से मारपीट करके लूट की गई थी। वहीं अब बली में इस तरह हत्या कर दी गई।