Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered under the Gangster Act against two smugglers caught with 13 kg of charas (cannabis resin)

Gorakhpur News: 13 किलो चरस के साथ पकड़े गए दो तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी

Fri, 13 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
FIR registered under the Gangster Act against two smugglers caught with 13 kg of charas (cannabis resin)
- नेपाल से चरस लाकर गोरखपुर और देवरिया में करते थे सप्लाई
विज्ञापन

- डीएम से गैंगचार्ट अनुमोदित होने के बाद चौरीचौरा पुलिस ने की कार्रवाई
सरदारनगर। नेपाल से चरस लाकर गोरखपुर और देवरिया में सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार दो तस्करों पर चौरीचौरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दोनों को संगठित गिरोह का सदस्य बताते हुए यह कार्रवाई की है। जिलाधिकारी से गैंगचार्ट अनुमोदित होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के चोरभरिया बकुची मिश्र निवासी रंजीत विश्वकर्मा (26) गिरोह का सरगना है, जबकि देवरिया के ही कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित धनौती खुर्द निवासी किशन मद्देशिया (21) उसका साथी है। आरोप है कि दोनों आर्थिक लाभ के लिए नेपाल से अवैध रूप से चरस लाकर गोरखपुर और देवरिया समेत अन्य क्षेत्रों में सप्ताई करते थे।
विज्ञापन

सात सितंबर को एनटीएफ गोरखपुर की टीम ने चौरी बदुरहिया गांव के पास दोनों को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग से 13 किलो 85 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इस मामले में चौरीचौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना पूरी होने के बाद 22 सितंबर को आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ तैयार गैंगचार्ट को जिलाधिकारी से अनुमोदन मिल गया है। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed