फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Crime News: A young man raped a six year old girl in Baghpat

बागपत: चॉकलेट के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म, दबोचा गया आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

Tue, 09 Mar 2021 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Mar 2021 12:43 AM IST
सार

  • युवक ने चॉकलेट के बहाने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म 
  • परिजनों व मोहल्लेवासियों ने बिनौली रोड पुलिस चौकी पर किया हंगामा
  • मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
UP Crime News: A young man raped a six year old girl in Baghpat
सांकेतिक चित्र

विस्तार

बागपत में बड़ौत की एक कॉलोनी में एक युवक चॉकलेट के बहाने घर के बाहर खेल रही छह साल की एक बच्ची को खाली प्लाट में ले गया। इसके बाद वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, तो बच्ची मिली। वहीं लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिनौली रोड पुलिस चौकी में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को शाम के समय एक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक वहां आया और बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने उसे खाली प्लाट में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक बच्ची को छोड़ कर भाग गया। 
विज्ञापन


वहीं काफी देर बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने पर बच्ची कॉलोनी में खाली प्लाट में पड़ी मिली। बच्ची की हालत देख लोगों को गुस्सा आ गया। लोगों ने बिनौली पुलिस चौकी में हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल बेटे को नहीं पिता की हत्या का कोई पछतावा, हवालात में रातभर हंसता रहा, देखिए तस्वीरें

सूचना पर सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों द्वारा बताए आरोपी को दबोचा और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed