Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A special action plan has been prepared under the direction of SP Shakti Mohan Awasthi.

Maharajganj News: पूरे नवंबर चलेगा यातायात जागरूकता और जांच अभियान

Tue, 03 Nov 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A special action plan has been prepared under the direction of SP Shakti Mohan Awasthi.
महराजगंज। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने यातायात माह नवंबर-2026 अभियान शुरू किया है। एक से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यातायात माह के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अस्पतालों, बाजारों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। होटल और ढाबों पर खड़े ट्रक एवं ट्रैक्टर चालकों को रात्रि में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, अवैध पार्किंग और अवैध स्टैंड के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर भारी वाहनों की सुरक्षित पार्किंग, रिफ्लेक्टिव टेप तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनधिकृत सवारियां बैठाने के मामलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में कार्यशालाएं, संवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालकों का निशुल्क बीपी और नेत्र परीक्षण कराया जाएगा। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। 30 नवंबर को अभियान के समापन पर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed