{"_id":"5ff6fda828eb3f2f5b55d8de","slug":"two-vegetable-vendors-shot-in-the-market-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मंडी में कहासुनी, दो सब्जी विक्रताओं को मारी गोली, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत: मंडी में कहासुनी, दो सब्जी विक्रताओं को मारी गोली, आरोपी फरार
Thu, 07 Jan 2021 05:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Jan 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में खेकड़ा मंड़ी में दो सब्जी विक्रेताओं की बाइक सवार युवकों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों सब्जी विक्रेता पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को खेकड़ा के आदिल और कुलदीप मंड़ी में सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। बाइक सवारों ने पिस्टल से गोली चला दी, जिससे मंडी में भगदड़ मच गई। पैर में गोली लगने से आदिल और कुलदीप घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर चीख-चीखकर रोने लगा पति, तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस और आढ़तियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कस्बे में तनाव और दहशत बनीं हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/