{"_id":"5918ae284f1c1b780d850a82","slug":"two-sides-clash-on-gauripur-turn-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीपुर मोड़ पर दो पक्ष भिड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरीपुर मोड़ पर दो पक्ष भिड़े, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीपुर मोड़ पर रहने वाले कृष्णपाल और आंसू पक्ष में गली की सफाई को लेकर विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हो गई। इससे वहां हंगामा हो गया।
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते वहां पर तनाव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इसके अलावा खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर, अलावलपुर, गांगनौली, लुहारी, सिंघावली अहीर गांव के पास रोड पर,फतेहपुर पुट्ठी, इंदरीशपुर, गढ़ी कलंजरी में झगड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
उधर, सूजरा गांव में युवक मिंटू और गुल्लू में शनिवार रात मामूली बात पर विवाद हो गया। बाद में उनके परिवार के बीच मारपीट हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बागपत शहर निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
उधर, मेरठ रोड पर गन्ने के ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की लाइन लगी होने के कारण शनिवार रात घंटों जाम लगा रहा। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर जाम लगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।