{"_id":"5918ac5d4f1c1b2e14850dc8","slug":"trying-to-kill-two-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों को करंट लगाकर मारने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बहनों को करंट लगाकर मारने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवला जवाहरपुर में दो बहनों की ससुरालियों ने कमरे में बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं बिजली का तार लगाकर जान से मारने की कोशिश की। बच्चों ने किसी तरह कमरे की कुंडी खोली, इससे उनकी जान बची।
गाजियाबाद निवासी दो बहन मंजू और संगीता की शादी मेवला जवाहरपुर के दो भाई रणवीर और धर्मवीर के साथ हुई । उनके मुताबिक 12 मई को खेत में गन्ने की फसल की बुआई कर रही थी। तभी उनके पति और सास वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। पड़ोस के खेत में कार्य कर रहे लोगों ने उनको छुड़ाया।
घर में पहुंचने पर पति और सास ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। पड़ोसियों ने हस्तक्षेप करके दोनों बहनों की जान बचाई। 13 मई की शाम करीब चार बजे पति और सास ने कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा डालकर डंडे से उनकी पिटाई की और बिजली का तार पकड़ा कर (लगाकर ) जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
दोनों बहनों के शोर मचाने पर बच्चों ने कमरे की कुंडी खोली, इसके बाद वहां से भागकर दोनों ने जान बचाई और घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, एक आरोपी ने पुलिस के सामने भी उनको जान से मारने की धमकी दी। उनकी तहरीर पर आरोपी पति दोनों (रणवीर और धर्मवीर और सास चंद्रा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
उधर, दोघट के बामनौली गांव में विशेष समुदाय के तीन लोगों ने नाली साफ नहीं करने पर राम कुमार पुत्र फेरू के घर में घुसे और घर में मौजूद मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में राम कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।