फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tradesmen hoop the SP office, commotion

व्यापारियों ने घेरा एसपी दफ्तर, हंगामा

Thu, 10 Aug 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 10 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tradesmen hoop the SP office, commotion
वारदातों के खुलासे के ‌लिए एएसपी को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रटौल में लोहा व्यापारी सुनील गोयल को गोली मारकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के विरोध में व्यापारियों ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। एएसपी के दो दिन में केस का खुलासा करने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। चेतावनी दी निर्धारित समय में केस का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एसपी दफ्तर में पहुंचे। उनका कहना है कि रटौल गांव में लोहा व्यापारी सुनील गोयल को मंगलवार दोपहर गोली मारकर दुकान में चिट्ठी फेंककर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


उनसे पहले भी रंगदारी मांगी जा चुकी है। पुलिस की ठोस कार्रवाई न होने से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई की जाए। 28 जुलाई को बागपत शहर के मोबाइल शोरूम से करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। उन्होंने एएसपी से जल्द से जल्द केस का खुलासा करने की मांग की। इसमें सुरेंद्र वर्मा, अंकुर शर्मा, पवन गोयल, पंकज गुप्ता, बृजेश गोयल, श्याम सुंदर गर्ग, श्रीयांस जैन, राकेश बंसल, श्रीपाल वर्मा, गौरव जिंदल, शिवकुमार मित्तल आदि रहे। एएसपी अजय कुमार सिंह ने उन्हें दो दिन के अंदर  केस का खुलासा करने भरोसा दिया।

सजायाफ्ता हरेंद्र बली ने मांगी रंगदारी
रटौल के लोहा व्यापारी सुनील से रंगदारी मांगने वाले हरेंद्र बली को बहन की हत्या के मामले में फांसी की सजा हो चुकी है। इन दिनों वह जिला कारागार में बंद है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हरेंद्र बली ने ही अपने गुर्गे भेजकर लोहा व्यापारी से बीस लाख की रंगदारी मांगी और दहशत फैलाने के लिए गोली भी मारी।

बुधवार को पुलिस ने  घायल व्यापारी के भाई भाई जयकुमार की तहरीर पर हरेंद्र बली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।  थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि शुरूआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हरेंद्र बली ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी थी।


इसमें हरेंद्र और उसके पिता दोनों को फांसी की सजा हो चुकी है। पिछले दिनों मेरठ जेल में बंद हरेंद्र के पिता की मौत हो गई थी। उधर, पीड़ित की दुकान पर बुधवार को ताला लटका रहा। व्यापारी दहशत में है। उन्होंने केस के खुलासे के लिए एसपी से मिलने का निर्णय लिया। पूर्व मंत्री डॉ. मेराजूद्दीन, बबलू गुप्ता, बंटी, हिमांशु, राजू, कल्लू मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed